Views: 73
0 0
सिलीगुड़ी से आए 50 छात्रों ने किया राजमहल का शैक्षणिक...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सिलीगुड़ी से आए 50 छात्रों ने किया राजमहल का शैक्षणिक भ्रमण,ऐतिहासिक धरोहरों से हुए रूबरू

बरहरवा/राजमहल।पर्यटन एक्टिविस्ट राज बसु के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से आए 50 छात्रों की एक टीम बुधवार को तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर राजमहल पहुंची। इस दौरान छात्रों ने राजमहल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों का भ्रमण किया और गंगा नदी में गंगा बिहार का आनंद भी लिया। राज बसु ने बताया…

सिलीगुड़ी से आए 50 छात्रों ने किया राजमहल का शैक्षणिक भ्रमण,ऐतिहासिक धरोहरों से हुए रूबरू
Read Time:2 Minute, 39 Second
सिलीगुड़ी से आए 50 छात्रों ने किया राजमहल का शैक्षणिक भ्रमण,ऐतिहासिक धरोहरों से हुए रूबरू

बरहरवा/राजमहल।
पर्यटन एक्टिविस्ट राज बसु के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से आए 50 छात्रों की एक टीम बुधवार को तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर राजमहल पहुंची। इस दौरान छात्रों ने राजमहल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों का भ्रमण किया और गंगा नदी में गंगा बिहार का आनंद भी लिया।

राज बसु ने बताया कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित मोडेला केयरटेकर सेंटर एंड स्कूल के 50 छात्र इस शैक्षणिक यात्रा में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह भ्रमण राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा की पहल से संभव हो पाया है। वहीं, साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का रूट मैप तैयार कर सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित भ्रमण कराया जा रहा है।

छात्रों ने मोतीझरना, विश्व प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर, कन्हाई नाट्यशाला, बारादरी, जामी मस्जिद, सिंघी दलान सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान छात्रों ने राजमहल के इतिहास, संस्कृति और पर्यटन महत्व की जानकारी प्राप्त की।

सिलीगुड़ी से आए 50 छात्रों ने किया राजमहल का शैक्षणिक भ्रमण,ऐतिहासिक धरोहरों से हुए रूबरू

राज बसु ने बताया कि राजमहल विधायक द्वारा कंचनजंघा टूरिस्ट फेस्टिवल में झारखंड एवं साहिबगंज जिले के पर्यटन को प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल लगाया गया था, जिससे लोगों में यहां के पर्यटन स्थलों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह पहली शैक्षणिक टीम है और आने वाले समय में ऐसी टीमें लगातार राजमहल भ्रमण के लिए पहुंचेंगी।

इस अवसर पर राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने सभी पर्यटकों का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports