गोमिया:बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ सोमवार को अपने माता धनेश्वरी देवी, पिता निमाय मछुआ, पत्नी नीतू देवी एवं अपने दोनों बच्चों के साथ गोमिया स्थित माहेर संस्था पहुंचे। जहां बच्चों के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ एवं उनके परिवार के सदस्यों का जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने माहेर संस्था के सभी बच्चों को स्कूली बैग व बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी का वितरण किए।
वहीं बढ़ते ठंड व शीतलहरी को देखते हुए उन्होंने गर्म कपड़ा भी दिए। इस दौरान बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने कहा कि आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ गोमिया स्थित माहेर संस्था पहुंचे यहां पर बच्चों के अनुशासन देखकर काफी अच्छा लगा। मैंने पूर्व में भी यहां पर निरीक्षण के लिए आए थे जिसमें बच्चों ने स्कूली बैग का मांग की थी जिसमें मैने गंभीरता पूर्वक से लेते हुए आज अपने माता पिता व पत्नी के साथ यहां पहुंच कर बच्चों के माँग को पूरा किए। वहीं एसडीओ श्री मछुआ ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की भी सलाह दी।