Read Time:1 Minute, 15 Second
बरहरवा।वन प्रवासी विद्यालय भगैया में मंगलवार को शिक्षकों की टीचर नीड एसेसमेंट (TNA) परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में ऑनलाइन मोड में ली गई। पहली पाली में कुल 40 शिक्षकों ने भाग लिया।
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद ने बताया कि टीएनए परीक्षा 20 नवंबर तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यह मूल्यांकन प्रक्रिया शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मौके पर बीपीओ मोहम्मद एहसान अहमद, बीआरपी उमेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर भानु प्रताप, सीआरपी मोहम्मद सनाउल्लाह अंसारी, शिक्षक अब्दुल अंसारी, सुनील मिश्रा, अरुण कुशवाहा, सुरेंद्र यादव, मोहम्मद इकरामुल, उपेंद्र रविदास सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।