गोमिया:-शिशु बाल मंदिर, गोमिया में वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी अमर कुमार सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों के अभिनंदन से हुई।
इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार प्रजापति ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि अमर कुमार सोनी द्वारा विद्यालय को निजी कोष से दिए गए 5 ग्रीन बोर्ड का विधिवत उद्घाटन भी किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनसे पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “यह विद्यालय कई कठिन परिस्थितियों और संसाधनों की कमी के बावजूद आज अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है। प्राचार्य और शिक्षकों ने सीमित संसाधनों में उत्कृष्ट कार्य कर एक मिसाल कायम की है।”
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों—राज कुमार यादव, राकेश कुमार सहित कई लोगों—ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन प्राचार्य नरेश कुमार प्रजापति द्वारा किया गया।
समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता
- शिवम् कुमार, कक्षा – I
- रोशन कुमार, कक्षा – III
- रिया कुमारी, कक्षा – VI
प्रयोजना प्रतियोगिता के परिणाम
- 1st – सार्थक सोनी, कक्षा – VI
- 2nd – अर्जुन कुमार रवानी, कक्षा – V
- 3rd – अनमोल कुमार, कक्षा – VI
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्टजन
विद्यालय के महासचिव रामचन्द्र प्रसाद (रामू), गोमिया के भाजपा नेता एवं साहू समाज के अध्यक्ष दुलाल प्रसाद, CPI(M) नेता राकेश कुमार, यादव शक्ति संगठन के अध्यक्ष राजकुमार यादव, ललित यादव, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत सिन्हा, भुवनेश्वर प्रसाद, बुलक प्रजापति, सुनील गुप्ता, विद्यालय के शिक्षक दिनेश्वर प्रजापति, महेन्द्र प्रसाद, शिक्षिकाएँ उमा देवी, कुमारी आभा, स्वीटी कुमारी, रूबी देवी, रिया कुमारी, शिल्पा देवी, बड़ी संख्या में अभिभावक तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।