बरहरवा।राजमहल के निरीक्षण भवन में रविवार को वेब सीरीज पंचायत 3 फेम अभिनेत्री कल्याणी खत्री पहुंचने पर समाजसेवी पंकज घोष एवं अन्य युवाओं ने अंग वस्त्र देकर स्वागत अभिनंदन किया। मौके पर उन्होंने बताया कि राजमहल उधवा के विभिन्न पर्यटक स्थल ऑन का भ्रमण करने के लिए निकली हूं। विशेष कर उधवा प्रखंड स्थित पतोंड़ा झील का भ्रमण शामिल हैं जिसका अब तक दीदार नहीं किया था जिसका आज भ्रमण किया और मनमोहक दृश्य को देखकर काफी अच्छा एवं सुखद अनुभूति का एहसास हुआ।साथ ही उन्होंने बताया कि साहिबगंज जिले में पर्यटक स्थल और ऐतिहासिक धरोहर भंडार है। लेकिन राज्य सहित देस के लोगों को इन सभी चीजों के संबंध में जानकारी नहीं है जिस कारण से यहां पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे हैं। तो मैं एक इच्छा रखी हूं कि सोशल मीडिया, यूट्यूब, रिल्स आदि सहित अन्य माध्यमों से जिले के हर एक पर्यटक स्थल और ऐतिहासिक धरोहर के संबंध में लोगों के बीच जानकारी पहुंचाने का प्रयास करूंगी। इन सभी जगह पर अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक आने से जिले का व्यापार, शाहिद अन्य चीजों के द्वार खुलेंगे।साथ ही उन्होंने अभिनेत्री बनने तक के सफर के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया की कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है अगर लोग ठान ले कि हमको कुछ करना है तो वह कर सकते हैं इसलिए लोगों को अपने ऊपर कॉन्फिडेंस रखना चाहिए। मौके पर अनमोल आनंद, मिथुन यादव, चांद यादव, पंकज हजारी, आदि अन्य उपस्थित थे।