बरहरवा:- बरहरवा में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के गोपलाडीह में उप स्वास्थ्य केंद्र का नव निर्मित भवन का उद्घाटन गोपलाडीह पंचायत के मुखिया और ग्राम प्रधान के द्वारा संपन्न हुआ l
वही इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की और से बैम चंदन कुमार बीपीओ प्रिय रंजन कुमार सभी सहिया साथी, सीएचओ, एमपीडबलयू शामिल हुए तथा कार्यक्रम का आयोजन किया lइस दौरान मुखिया सुनीता टुडू और ग्राम प्रधान निकोलस टुडू ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l
तत्पश्चात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया lइस अवसर पर मुखिया सुनीता टुडू ने कही कि सरकार हमारे पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र खोला है ताकि हमारी स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हो सके और हमें इसका लाभ मिलेगा lमौके पर ग्राम पेसा मोबिलाइजर बासित मुर्मू, समसुल अंसारी, प्रधान टुडू के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।