Read Time:51 Second
बरहरवा। राजमहल थाना क्षेत्र के लख्खीपुर गांव में सोमवार को एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, नाजीर खान की पत्नी संजीदा बीवी (25) कुछ दिन पहले जलावन की लकड़ी छत पर सुखाने के लिए रखी थीं। रविवार को खाना बनाने के लिए जब वह लकड़ी लेने छत पर गईं, तभी पैर फिसलने से वह सिर के बल नीचे गिर पड़ीं।
परिजनों ने तुरंत उन्हें अनुमंडल अस्पताल राजमहल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. कुमार सौरव ने उनका इलाज किया।
डॉक्टरों के अनुसार, महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।