प्रेम कुमार साहू,
घाघरा थाना क्षेत्र के हापामुनी गांव स्थित बड़का टंगरा में धान के गांज में लगी आग से किसान को भरी नुकसान का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार हापामुनी निवासी जाकिन उरांव ने अपने खेत से कटे हुए धान को रविवार को देर शाम 7 बजे ट्रक से लाकर बड़का टंगरा में परिवार के साथ लाया।वहां धान उतारने के बाद बचा हुआ धन लाने के लिए खेत चला गया। लेकिन रात करीब 11:30 बजे जब वह पुनः धान लेकर लौटा, तो देखा कि टंगरा में रखे धान गांज में भीषण आग लगी हुई है।आग देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते पूरा धान गांज जलकर राख में बदल गया।वही सुबह तक आग जलता रहा। पीड़ित किसान ने बताया कि इस घटना में उसकी सालभर की मेहनत और पूरी फसल बर्बाद हो गई, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित ने कहा कि आग अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई ही। वहीं पीड़ित जाकिन उरांव ने अंचल प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।