Skip to content

तीनपहाड़ में दो पक्षों के बीच मारपीट,दोनों ने एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया,एक गिरफ्तार, बाकी फरार

Views: 55
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second
तीनपहाड़ में दो पक्षों के बीच मारपीट,दोनों ने एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया,एक गिरफ्तार, बाकी फरार

बरहरवा। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के नीचे टोला तीनपहाड़ में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, नीचे टोला निवासी अनिल महतो (43) ने थाना में आवेदन देकर गोविंदा महतो, नागेश्वर महतो और अंतु पंडित पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात करीब 8 बजे जब वह अपने पुत्र के साथ घर लौट रहे थे, तभी पंजाबी क्रशर के पास पहले से घात लगाए बैठे तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया।

आरोप है कि गोविंदा महतो ने तेज धारदार हथियार (हसुआ) से वार किया, जिससे अनिल महतो के सिर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उन्हें परिजनों की मदद से राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर, दूसरे पक्ष की ओर से गोविंदा महतो की पत्नी राधा देवी (30) ने भी थाना में आवेदन देकर अनिल महतो, सुनील महतो, राकेश महतो और सन्नी कुमार पर मिलकर उनके पति की पिटाई कर घायल कर देने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मारपीट के आरोपी गोविंदा महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

Loading

तीनपहाड़ में दो पक्षों के बीच मारपीट,दोनों ने एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया,एक गिरफ्तार, बाकी फरार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना ‘अनन्या पांडे’ बुलाने पर पलक तिवारी ने बनाया मुंह: **जान्हवी कपूर का बॉस लेडी लुक, करीना कपूर बिना मेकअप के दिखीं नैचुरल ब्यूटी – देखें तस्वीरें **IPL 2025: कोलकाता और बेंगलुरु के बीच रोमांचक ओपनिंग मुकाबला, KKR ने बनाए 155/6 झारखंड में बदला मौसम: तेज हवा, वज्रपात और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रांची बंद: सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन लातेहार में “e-KYC सप्ताह” का आयोजन, लाभुकों के लिए अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया शुरू Virat Kohli: टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? पाकिस्तान अपनी नाकामी का दोष दूसरों पर मढ़ रहा:दुनिया जानती है आतंक का केंद्र कहां देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा:बिहार में सड़क पर नमाज,