रेहला व बी मोड़ के कई प्रतिष्ठानों का एफएसओ ने किया औचक निरीक्षण,कलेक्ट किये खाने के सैम्पल

रेहला व बी मोड़ के कई प्रतिष्ठानों का एफएसओ ने किया औचक निरीक्षण,कलेक्ट किये खाने के सैम्पल
Views: 238
0 0
Read Time:3 Minute, 6 Second
रेहला व बी मोड़ के कई प्रतिष्ठानों का एफएसओ ने किया औचक निरीक्षण,कलेक्ट किये खाने के सैम्पल

साफ-सफाई को लेकर दो दुकानों पर लगाया गया जुर्माना

palamu:-अभिहित पदाधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,पलामू के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता द्वारा मंगलवार को रेहला एवं बी मोड़ के कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान सभी प्रतिष्ठानों से खाने के सैंपल लिये गये।इस निरीक्षण के संबंध में उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच,स्वच्छता की स्थिति का मूल्यांकन और मिलावट की रोकथाम को लेकर यह निरीक्षण किया गया है।

इन प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

एफएसओ द्वारा मंगलवार को सौरभ रेस्टोरेंट,राज माता होटल,बिहारी होटल,बाबू स्वीट्स,मुस्कान स्वीट्स एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया।इस दौरान राज माता होटल खोआ,सौरभ रेस्टोरेंट से रसगुल्ला एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से आटा,काबूली चना,अरहर दाल,सेवई व चना दाल सैंपल के रूप में कलेक्ट किये गये।

स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई नहीं होने के कारण राज माता होटल,सौरभ रेस्टोरेंट,बिहारी होटल,बाबू व मुस्कान स्वीट्स को स्पष्टीकरण किया गया।इस दौरान मुस्कान स्वीट्स में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक को नष्ट किया गया।लव कुमार ने दुकानदारों और होटल संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि”खाद्य व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सभी प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन करना होगा।लापरवाही या मिलावट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

“उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों में हाइजीनिक किचन व्यवस्था,सही तरीके से स्टोरेज, एक्सपायरी डेट की जांच एवं कर्मचारियों की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।उन्होंने सभी से एक्सपायर, बासी अथवा सड़ी-गली खाद्य सामग्री परोसने से बचने व गुणवत्तापूर्ण खाना परोसने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment