गोमिया:-दुर्गा पूजा शान्ति पूर्ण रूप से समापन होने और पूरे पूजा के दौरान पूरे गोमिया थाना क्षेत्र में एक भी विवाद नहीं होना लायन ऑर्डर को इशू नहीं होना क्षेत्र में पूजा के दौरान शान्ति व्यस्था को दुरुस्त रखना और चौक चौराहों सहित मेला में जाम नहीं लगने देना, किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं होने देना, शान्ति पूर्ण पूजा को सफल कराने को लेकर गोमिया विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित मुक्ति फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों ने सोमवार को गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर थाना प्रभारी को स सम्मान सम्मानित किया। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा उर्फ पिंकू ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं मेला बहुत बडा त्योहार होता है। लाखों लोग मातारानी के दर्शन करने विभिन्न पुजा पंडालों में आते हैं। ऐसे में विधि व्यवस्था एक चुनौती होती है। लेकिन उपायुक्त बोकारो, आरक्षी अधीक्षक बोकारो, बेरमो एसडीएम व बेरमो डीएसपी के निर्दशों पर स्थानीय गोमिया पुलिस प्रशासन ने सौहाद्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराया। मौके पर थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि वरीय अधिकारियों, पूजा समितियों बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों के भरपूर सहयोग से पुलिस प्रशासन ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। मौके पर विहिप के प्रखण्ड अध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा , अरविन्द कुमार नायक,जिला मंत्री महेश कुमार स्वर्णकार, जिला मंत्री शिशु ठाकुर, दिलीप कुमार प्रजापति, प्रकाश प्रजापति,श्याम प्रसाद जायसवाल, नन्दलाल महतो, विवेकानंद पांडेय, संतोष साव, आकाश ठाकुर, रोहित राम, रवींद्र यादव, संजय रजवार, मोहित यादव, रौशन जयसवाल, धीरज यादव, शुभम महतो, संतोष जयसवाल, प्रिंस कुमार इत्यादि मौजूद थे।