बरहरवा :- तीनपहाड़ के मुख्य बाजार में इन दिनों जाम की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिल रही हैं।दुर्गापूजा में बाजार में इन दिनों काफी भीड़ भाड़ होती हैं वही वाहनों के सड़क पर खड़े वाहनों के कारण जाम लगने से इसमें फसे लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
रविवार को राजमहल सीओ मो यूसुफ ने स्थानीय थाना पुलिस एवम दुर्गा पूजा कमिटी के साथ मिलकर तीनपहाड़ मुख्य बाजार में टोटो, ऑटो एवम बाइक खड़े करने वालो को फटकार लगाते हुए कई वाहनों को पकड़ कर थाना के सुपुर्द किया।उन्होंने ने बताया की मुख्य बाजार का रास्ता में जहा तहां वाहन खड़े रहने के कारण वाहनों की आवागमन ने परेशानी होती हैं और जाम लग जाती हैं जिससे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इससे निजात दिलाने को लेकर वाहन मालिकों को पार्किंग में वाहन लगाने की हिदायत दी गयी हैं,जिससे जाम की समस्या नही हो।इस दौरान तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, सिद्धार्थ यादव उर्फ बल्ला, चंदन श्रीवास्तव, सुजीत रॉय सहित अन्य मोजूद थे।