Read Time:1 Minute, 2 Second
घाघरा /गुमला:- घाघरा निवासी अशोक उरांव को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उक्त निर्णय 13 वें केंद्रीय महाधिवेशन के उपरांत लिया गया।
गुमला जिले से केंद्रीय सदस्य के रूप में दो लोगों को मनोनीत किया गया है। जिसमे अशोक उरांव एवं अलीम खान का मनोनयन जेएमएम के महासचिव बिनोद कुमार पांडेय ने पत्र जारी कर किया है। इस आशय की प्रतिलिपि जिले के महानगर समिति के अध्यक्ष एवं सचिव, संयोजक प्रमुख एवं संयोजक सदस्य गण को भी प्रेषित किया गया है तथा दी गयी जिम्मेवारियों का संगठनात्मक मजबूती के लिए बेहतर कार्य किये जाने का निर्देश दिया गया है।