बरहरवा। प्रखंड के रांगा स्थित सीएचसी में बीते 17 सितम्बर को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उद्घाटन बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ समशुल हक ने फीता काटकर की।
इस क्रम में बीडीओ श्री द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं व बच्चों के लिये स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करना है। गुणवत्तापूर्ण देखभाल तथा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, सभी को इसका लाभ आवश्यक रूप से लें।
आगे डॉ समशुल हक ने बताया कि ये कार्यक्रम सीएचसी के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों के सभी एचएससी में भी चल रहा है। ये 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगी।
उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाएं आकर स्वास्थ्य लाभ लेने का अपील किया है। मौके पर डॉ मुकुंद कुमार, डॉ कुणाल किशोर, दिवाकर सिंह, बीटीटी कृपा सिंधु रजक, दीपक टुडू, संजय हेम्ब्रम व अन्य थे।