प्रेम कुमार साहू,
घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पीठवारटोली के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से तस्करी के लिए हांक कर ले जाए जा रहे चार मवेशियों को जप्त किया।
जानकारी के अनुसार, पशु तस्कर लंबे समय से पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहे हैं। जोखिम से बचने और पुलिस की नजर से ओझल रहने के उद्देश्य से तस्कर अक्सर बड़े समूह में या वाहनों से मवेशियों को ले जाने के बजाय अब दो-दो पशुओं को हांककर गंतव्य तक ले जाते हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को घाघरा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग मवेशियों को हांककर ले जा रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुँची तो तस्कर पुलिस को देखते ही भागने में सफल रहे, जबकि चार मवेशियों को पुलिस ने जब्त कर लिया।
घाघरा थाना प्रभारी ने बताया कि फरार हुए तस्करों की पहचान की जा रही है। इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।