
जमशेदपुर : परसूडीह गांधी पथ वूमेंस क्लब के द्वारा सावन मिलन समारोह धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में महिलाएं हरे रंग के परिधान में शिरकत की। इस सबों के चेहरे पर उत्साह और उमंग का भाव दिखा। नृत्य, संगीत , म्यूजिक चेयर रेस , मेहंदी रचाओ समेत विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लीं।
आयोजन समिति कि सुरभि ने बताया कि घर की ज़िम्मेदारियों के आगे महिलाएं खुद के लिए वक्त नहीं निकाल पातीं हैं ऐसे में सावन महीने में महिलाएं तनावमुक्त होकर हंसी खुशी एक दूसरे से मेल मिलाप करें , लज़ीज़ व्यंजनों का लुत्फ उठाएं , इस उद्देश्य से सावन मिलन समारोह आयोजित की गई है।
सभी महिलाएं खुशी-खुशी इसमें भाग लीं। महिलाएं फिल्मी गानों के धून पर ठुमके भी लगाई। विभिन्न प्रतियोगिताएं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन की। कुल मिलाकर यह आयोजन उत्साह और उमंग से भरपूर था।
कार्यक्रम में सुरभि , कोमल, नेहा , नीतू , राखी , प्रिया , निशा , हेमलता , सरोज , सिम्मी, वर्षा , लक्ष्मी , रीना समेत दर्जनों महिलाएं शामिल थीं।