
लातेहार |जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, में बुधवार को विद्यालय स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। विभिन्न विषयों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में शिशु, बाल एवं किशोर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी अब आगामी 23 अगस्त को जपला में आयोजित होने वाली विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विषयवार विजेता छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं:
🔹 संस्कृत विषय:
- शिशु वर्ग: अक्शा प्रवीण, आरोही कुमारी, वैभवी कुमारी
- बाल वर्ग: प्रेरणा श्रीवास्तव, वैष्णवी कुमारी, आन्या कुमारी
- किशोर वर्ग: पीहू पांडे, दिव्या कुमारी, ज्योतिका कुमारी
🔹 संस्कृति बोध:
- शिशु वर्ग: आदर्श कुमार, ऋषभ तिवारी, सत्यम कुमार
- बाल वर्ग: अनुप्रिया कुमारी, आदित्य कुमार, अभिजीत कुमार
- किशोर वर्ग: अमन कुमार, अभिषेक कुमार, यशस्वी, रंजना पांडे
🔹 विज्ञान विषय:
- शिशु वर्ग: आदित्य कुमार, राजवीर कुमार, केशव कुमार
- बाल वर्ग: यश गुप्ता, देव कुमार, अर्णव श्रेय
- किशोर वर्ग: शिप्रा सौरभ, स्वास्तिक सजग, तन्मय गुप्ता
🔹 वैदिक गणित:
- शिशु वर्ग: सौरभ कुमार, अंश कुमार, आर्यन कुमार
- बाल वर्ग: आर्यन विश्वकर्मा, रितिका रानी, पल्लवी प्रिया
- किशोर वर्ग: अभिनव, ऋषि कुमार, आनंद कुमार
🔹 अंग्रेजी विषय:
- शिशु वर्ग: शिक्षा कुमारी, दर्शिका कुमारी, पप्पू कुमार
- बाल वर्ग: श्रेया कुमारी, आकांक्षा कुमारी, रूचि कुमारी
- किशोर वर्ग: प्रियांशु कुमार, अंशिका कुमारी, आरुषि कुमारी
🔹 संगणक विषय (कंप्यूटर):
- शिशु वर्ग: सृष्टि कुमारी, शौर्य कुमार, राजवीर कुमार
- बाल वर्ग: शशि रंजन, भानु दुबे, रितिक राज
- किशोर वर्ग: परी कुमारी, रूपाली राज, रोशनी गुप्ता
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि “इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में विषय ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना तथा मंच पर आत्मविश्वास से प्रस्तुति देना सिखाना है। चयनित छात्र-छात्राएं संकुल स्तर, विभाग स्तर, प्रांत स्तर से होते हुए क्षेत्रीय स्तर तक प्रतियोगिता में भाग लेते हैं और विद्यालय का नाम रोशन करते हैं।”
विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।