बरहरवा।तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के वृंदावन पंचायत रामचौकि की एक युवती का शव गाव से दूर पेड़ में फंदे से लटकता मिलाम।जानकारी के अनुसार रामचौकी मालपाड़ा की एक 19 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव से दूर गोल नदी किनारे एक जामुन के पेड़ में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला।
वही इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव का माहौल गमगीन होगया।परिजनों के अनुसार युवती बीते शनिवार दोपहर करीब 3 बजे से घर से गायब थी इसको लेकर उसकी काफी खोजबीन किया गया था लेकिन कुछ पता नही चल पाया था। अगले दिन रविवार की सुबह जब एक व्यक्ति अपने मवेशियों को चराने जा रहा था, तो उसने गोल नदी के पास जामुन के पेड़ से दुपट्टे के सहारे एक युवती को फंदे से लटके देखा।
उसने यह देख शोर मचाया, जिससे गांव वाले मौके पर पहुंचे और शव की पहचान उस युवती के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर वृंदावन पंचायत के मुखिया पौलुस मुर्मू भी मौके पर पहुंचे और तीनपहाड़ थाना पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे, एएसआई लल्लन रजवार और एएसआई बाबू शरण मुर्मू घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।वही इस मामले को लेकर थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया से देखने पर आत्महत्या प्रतीत होता हैं परिजन भी आत्महत्या की बात कह रहे है।