Read Time:1 Minute, 11 Second
पंकज कुमार यादव, गारु (लातेहार)।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को गारु प्रखंड के डेढ़गांव आंगनबाड़ी केंद्र में आजीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और आत्मबल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर GCRP कलावती देवी, ग्राम संगठन की अध्यक्ष शिलावंती देवी, सचिव प्रतिमा देवी सहित अन्य महिला सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए इसके शारीरिक और मानसिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,