
बरहरवा। साहिबगंज-रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन सोमवार से मेमू रैक के साथ यहां से रवाना हुई। यह ट्रेन शाम 06:55 बजे यहाँ से खुली है। यह यहां के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन पहले से अधिक तेज़ गति से होगा। इसमे 12 रैक है।
अब इसमे इंजन बदलने की जरूरत नही पड़ेगी। यात्रियों को पहले से बेहतर सुविधा मिलेगी | इससे यात्रियों की यात्रा अधिक सुविधाजनक है। इस रेलखंड के दोहरीकरण के बाद विकास कार्य तेज़ी से हो रहा है। मेमू ट्रेनों में पहले से ही पावर इंजन लगे होते हैं।
इसमे यात्रा आरामदायक होगा। वही स्टेशन प्रबंधक हर्षराज पाठक ने बताया कि साहिबगंज-रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन का परिचालन मेमू रैक के साथ शुरू हो गया है। इसमे सफर बेहतर और कम समय मे यात्री अपने गंतब्य तक जा सकेंगे।
क्या है मेमू रैक
पहले इस रूट पर पारंपरिक आईसीएफ रैक वाली ट्रेनों का संचालन होता था। जहां गंतव्य पर पहुंचने के बाद इंजन बदला जाता था। अब मेमू रैक के उपयोग से ट्रेन की गति में सुधार भी होगा। यात्रियों को झटके भी कम महसूस होंगे। इस बदलाव से प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जबकि पहले के मुकाबले उनके समय की भी बचत होगी।