Read Time:1 Minute, 21 Second
बरहरवा ।जिला स्तरीय योग ओलंपियाड में आर के उच्च विद्यालय के छात्र बीरेंद्र कुमार का चयन राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड एवं इसी विद्यालय के छात्र युवराज कुमार ने एकल जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता जीतकर राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।
आर के प्लस टू स्कूल के खेल एवं योग शिक्षक बमबम कुमार ने बताया कि 17 मई को रांची में होने वाले राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता एवं 21 मई को होने वाले योग ओलंपियाड में साहेबगंज जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों हीं छात्र बोरियो प्रखंड के हैं।
इस उपलब्धि पर डीईओ डॉ. दुर्गा नंद झा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार,शिक्षक कैलाश कुमार साह,सुदीप सिंह,अमन कुमार,देव कुमार ,सीमा सबीना टुडू,तथा शारीरिक शिक्षक बमबम कुमार ने बधाई दी है।