
बरहरवा। मॉडल कॉलेज, मुरली में सोमवार को 55वां विश्व पृथ्वी दिवस उत्सव बड़े ही जागरूकता पूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर छात्रों ने कॉलेज परिसर में लगे पेड़-पौधों को पानी देकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “पृथ्वी अपने संदेश प्रकृति की सुंदरता और समय-समय पर आने वाली आपदाओं के माध्यम से देती है। हमने पृथ्वी का शोषण कर उसे बहुत क्षति पहुंचाई है, अब समय आ गया है कि हम जागें और अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं। अगर अब भी नहीं चेते, तो हमारा यह ‘ब्लू प्लैनेट’ हमसे विदा ले सकता है।”
उन्होंने आगे कहा कि पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि आठ अरब लोगों के लिए एक चेतावनी और जिम्मेदारी का प्रतीक है।
इस कार्यक्रम में विवेक कुमार महतो, डॉ. रमजान अली, मोहन सिंह, सुमित कुमार, बबलू हेंब्रम, करमू महतो सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
26 total views , 2 views today
About Post Author
NEWS APPRAISAL
Related

मॉडल कॉलेज मुरली में वन दिवस पर विचार गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
बरहरवा:- मॉडल कॉलेज, मुरली और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, साहिबगंज के संयुक्त तत्वावधान में वन दिवस के मौके पर मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में वन दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ रणजीत ने बताया कि हमारे पारिस्थितिकी तंत्र…
In "jharkhand"

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मॉडल कॉलेज में विचार गोष्ठी आयोजित
(रिपोर्ट: बरहरवा संवाददाता) बरहरवा, 7 मार्च – मॉडल कॉलेज (मुरली) में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों, समाज में उनकी भूमिका और आर्थिक…
In "jharkhand"

पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बरहरवा, साहेबगंज — प्लस टू उच्च विद्यालय, उधवा में मंगलवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर अर्थ आइडियाज फाउंडेशन और साहिबगंज वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय "आर्द्रभूमि और जलवायु परिवर्तन" रहा, जिसमें छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के…
In "Local news"