बिशुनपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न,

बिशुनपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न,
Views: 180
0 0
Read Time:3 Minute, 23 Second
बिशुनपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न,
  • शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा: जिले के बिशुनपुरा थाना परिसर में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर दोनों समुदायों के बीच शांति समिति की बैठक किया गया.


बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि होली पर्व को देखते हुए दोनों समुदायों के बीच शांति समिति की बैठक किया गया.

जिससे क्षेत्र में शांति स्थापित किया जा सके.होली और रमजान दोनों समुदाय के लिए आपसी भाईचारे का त्योहार है. इसलिए दोनों त्योहारों को देखते हुए शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार को मनाएंगे.

वहीं थाना प्रभारी राहुल सिंह ने शांति समिति बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए होली पर्व को किस प्रकार शांति एवं सुसज्जित तरीके से मनाएं इस पर चर्चा किया गया.वहीं उन्होंने कहा कि होली पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में शराबियों एवं मनचलों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी.वहीं होली में डीजे साउंड पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा.

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी अफवाह सूचना को फैलाने से हम सभी को बचना है.जिससे शांतिपूर्ण त्योहार मनाने में कोई आंच न आए.वहीं शांति समिति बैठक के उपरांत थाना परिसर में होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया.जिसमें सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपसी एवं भाईचारे का संदेश दिया.

मौके पर थाना प्रभारी राहुल सिंह, जेएसआई मित्तुल्लाह खान, जेएसआई रंजित कुमार, एएसआई अजीत शुक्ला, एएसआई संजय महतो, एएसआई मनोज पांडेय, एएसआई मुकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि पुलस्त शुक्ला, कृष्णा विश्वकर्मा,

भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र दीक्षित, बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुनेश्वर राम, बिशुनपुरा मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र यादव,

आलम अंसारी, अमहर पंचायत मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह, व्यवसाई संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, नवल पाल, ऐनुल अंसारी, लतीफ़ अंसारी, दयाशंकर राम सहित काफी लोग मौजूद थे।

Loading

बिशुनपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न,

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment