लातेहार:- शुक्रवार को जिला प्रशासन का अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया गया बुलडोजर तो दूसरी ओर अतिक्रमण से विस्थापित होने वाले दुकानदारों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया.. जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो एवं नगर प्रशासक राजीव रंजन ने 24 घंटा के अंदर मुख्य पथ समेंत अन्य सड़कों में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को मुक्त करने का निर्देश दिया था. 24 घंटा बीत जाने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया.
शहर के थाना चौक में कई दुकानों को हटाया गया. हालांकि बुलडोजर चलता देख कर कई दुकानदार स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाने लगे. वहीं दूसरी ओर विस्थापित फुटपाथ दुकानदारों ने इसके विरोध में समाहरणालय के समक्ष धरना दिया.
दुकानदार किरण चंद्रवंशी, महेश प्रसाद व दिनेश प्रसाद ने बताया कि प्रशासन के द्वारा नोटिस देकर हम लोगों को 24 घंटे में दुकान हटाने का निर्देश दिया गया है. दुकान हट जाने से हम लोगों का रोजगार छीन जाएगा.
घर परिवार के लोग सड़क पर आ जायेंगे.दुकानदारों ने आगे बताया कि एक तरफ सरकार फुटपाथ विक्रेता को नगर पंचायत के द्वारा पहचान पत्र और ऋण दिया जा रहा है, ताकि वह अच्छी व्यवसाय कर सकें तो वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन द्वारा हटाने का कार्य किया जा रहा.
दुकानदारों ने आगे कहा है कि हम लोग फुटपाथ में दुकान लगाकर अपने परिवार का जिवाकोपार्जन कर रहे हैं और ऐसे में एका एक दुकान हट जाने से हम लोग के परिवार चलाने में संकट आ गया है.
विरोध करने वाले में मुकेश कुमार, करण कुमार, पवन कुमार, फिरोज कुमार, विनय ठाकुर, सीमा देवी, सुरजु विधवा, विष्णु साहू, चंदन गुप्ता, संजय प्रसाद, अंकित कुमार समेत कई लोगों का नाम शामिल है.