जमशेदपुर:- महान समाज सुधारक महात्मा ज्योति राव फूले की पुण्य तिथि के अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक में ज्योति राव फूले कल्याण न्यास एवं मालाकार कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर आयोजित की गई। इस शिविर में कुल 76 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित हुये। इसके अलावे पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय मालाकार उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्युत वरण महतो ने महात्मा ज्योति राव फूले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 18 वीं सदी में जब सबों को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार नहीं था विशेष कर महिलाओं को पढ़ने का अधिकार नहीं था, उस वक्त फूले जी एवं इनकी पत्नी माता सावित्री बाई फुले महिलाओं को शिक्षित करने का काम किये। आज यदि कोई महिला पढ़ लिख कर किसी अच्छा मुकाम हासिल की है तो इसका श्रेय इन्ही को जाता है।
कार्यक्रम को किशोर यादव, संजय मालाकार,संस्था के अध्यक्ष यमुना प्रभाकर,श्री प्रेम लाल भगत, डॉ श्रीमती गूंजा सैनी ने भी संबोधित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोला भगत,अजीत भगत,विनय भगत,संतोष भगत, राजू प्रसाद,चंदेश्वर भगत, रविन्द्र सैनी,सुबोध प्रभाकर,संजय कुमार,मनोज कुमार,मंजू मालाकार,रानी देवी,नीतू कुमारी,रीता देवी,गौरी मालाकार,गीता देवी आदि लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संतोष सैनी, राजेश भगत, मुकेश कुमार मंटू,सुशील भगत,मुकेश कुमार,किशोर राज, राजेंद्र भगत,राजन भगत,विकास भक्ता,पवन भगत आदि उपस्थित थे।