प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
गुमला घाघरा:- प्रखंड के ग्राम कसपोडिया गांव स्थित बूथ में सड़क नहीं बनने के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को वोट देने से किया इंकार, जिसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार को मिली प्रखंड विकास पदाधिकारी गांव पहुंच कर ग्रामीणों से बैठक कर शुरू कराया वोटिंग।
घाघरा प्रखंड के कसपोडिया गांव स्थित बूथ संख्या 235 में सड़क नहीं बनने को लेकर वोट करने से इनकार किया ।सूचना मिलने पर वीडियो दिनेश कुमार को आशीष कुमार मंडल कस्तूरिया गांव पहुंचे जहां ग्रामीणों से वार्ता की ग्रामीणों ने कहा कि उक्त गांव में सड़क की स्थिति जर्जर है सड़क नहीं बनने के कारण वोट बहिष्कार का निर्णय लिया गया था।
जिसकेबाद बीडीओ उपायुक्त के निर्देशानुसार बताया कि उक्त रोड का सैंक्शन हो चुका है इसके बाद ग्रामीण वोटिंग स्टार्ट के समय के 1 घंटे बाद से वोटिंग प्रक्रिया में शामिल हुए और वोट करने पहुंचे