लातेहार:- चतरा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बनाने को लेकर कांग्रेस महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर व झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मिले झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सह लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी पेश किए अपनी चतरा संसदीय सीट से उम्मीदवारी।श्री तिवारी ने सौंपे गए अपने आवेदन पत्र में कहा है कि 1993 से छात्र राजनीति NSUI से युवा कांग्रेस व कांग्रेस के विभिन्न पदों पर लगातार सेवा व जनहित में संघर्ष किया है.आगे बताते हुए कहा कि इस चतरा सीट से 1952 से आज तक स्थानीय सांसद नहीं हुए हैं जबकि कांग्रेस 3 बार इस सीट से विजयी हुई है।और इस बार के चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार को लेकर जोरदार माँग हो रही है।
इस मौके पर कांग्रेस कामगर यूनियन के लातेहार जिला अध्यक्ष कामिल अंसारी, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सुनील प्रसाद व लातेहर युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अमित उराँव इत्यादि मौजूद थे।