Views: 173
0 0
लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लातेहार में भरी हुंकार,जीता सबका मन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लातेहार में भरी हुंकार,जीता सबका मन

लातेहार:- जिला मुख्यालय स्तिथ खेल स्टेडियम में सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आयोजित हुंकार रैली  में भाग लिया। और कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री  भ्रष्टाचार के कारण जेल जाने की घटना का उल्लेख करते हुए, जनप्रतिनिधियों के चयन में सावधानी बरतने का आह्वान किया। चिराग पासवान ने कहा,…

लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लातेहार में भरी हुंकार,जीता सबका मन
Read Time:4 Minute, 27 Second
लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लातेहार में भरी हुंकार,जीता सबका मन
Oplus_131072

लातेहार:- जिला मुख्यालय स्तिथ खेल स्टेडियम में सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आयोजित हुंकार रैली  में भाग लिया। और कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री  भ्रष्टाचार के कारण जेल जाने की घटना का उल्लेख करते हुए, जनप्रतिनिधियों के चयन में सावधानी बरतने का आह्वान किया। चिराग पासवान ने कहा, झारखंड की स्थिति में सुधार लाने की आवश्यकता है। अन्य राज्यों की तुलना में यहाँ महिलाओं का सम्मान नहीं है और युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है। हमें यह देखना होगा कि हमने जिन लोगों को चुना,उन्होंने पिछले पांच वर्षों में हमारे लिए क्या किया। उन्होंने युवाओं और जनता से वादा किया कि यदि वे उनका समर्थन करेंगे, तो झारखंड को एक विकसित राज्य बनाएंगे जहां रोजगार और शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा, जात-पात से ऊपर उठकर हम विकास की बात करेंगे।

पासवान ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सबका साथ और एकता की लड़ाई का आह्वान करते हुए लोगों से चिराग पासवान का संदेश घर-घर पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। चिराग पासवान का स्वागत झारखंडी गमछा, चांदी का मुकुट और बड़ा माला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, जमुई सांसद अरुण भारती, और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान समेत कई अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने बुके देकर स्वागत किया।

साथ ही जिले की समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। भोजपुरी कलाकार मोनू अलबेला और काव्य कृष्णमूर्ति, ने भी अपनी प्रस्तुति देकर जनसमूह का मनोरंजन किया।

लातेहार में हुंकार रैली कार्यक्रम के दौरान हुई अनियमितताओं पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने किया मांग

लातेहार:-लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी हैं। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के हुंकार रैली कार्यक्रम में कुछ अनियमितताएँ देखी गईं।

कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित फोटो बैनर में गैंगस्टर और अन्य सामग्री के संबंध में हमें उचित जानकारी नहीं है हमने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी एक पवन फ्लेक्स प्रिंटर को सौंपी थी।लेकिन ऐसा लगता है कि जानबूझकर हमें गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। यह निंदनीय और शर्मनाक है। किसी भी प्रकार की अनियमितता में मेरा कोई संबंध नहीं है।

मैं जिला प्रशासन से अनुरोध करता हूँ कि इस मामले की गहन जांच की जाए। मीडिया से भी अपील है कि वे इस घटना की विस्तृत जांच में सहायता करें। यदि आवश्यक हो, तो कड़ी कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

Loading

लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लातेहार में भरी हुंकार,जीता सबका मन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed