जमशेदपुर :- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन में हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाषचंद्र मुनका ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ सी भास्कर राव, विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार तिवारी, मुरलीधर केडिया शामिल हुये। अतिथियों एवं नगर के हिन्दी प्रेमियों का स्वागत मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने किया।
जबकि सरस्वती वंदना नीलाम्बर चौधरी एवं संचालन डॉ यमुना तिवारी व्यथित ने किया। इस दौरान रामधारी सिंह दिनकर एवं श्रीकांत वर्मा का जयंती उत्साह से मनाया गया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में नगर की सुप्रसिद्ध रचनाकार आरती श्रीवास्तव विपुला की दूसरी पुस्तक स्वराग-2 का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के तीसरे सत्र में स्थानीय कवियों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया।
अधिकांश कविताओं का विषय हिन्दी से जुड़ी थी। कार्यक्रम में नीलिमा पाण्डेय, शेषनाथ सिंह शरद, विजयलक्ष्मी वेदुला, शकुंतला शर्मा, रीना सिन्हा, निवेदिता श्रीवास्तव, उमा पाण्डेय, सरिता सिंह मीरा, पूनम सिंह, सुष्मिता मिश्रा, विंध्यवासिनी तिवारी, वीणा नंदिनी, मीनाक्षी कर्ण,
पूनम शर्मा स्नेहिल, शिप्रा सैनी, सोनी सुगंधा, क्षमाश्री दुबे, बलविंदर सिंह, कैलाश शर्मा गाजीपुरी, बिमल कुमार विमल, हरिहर राय चौहान एवं शिवनंदन सिंह सहित अनेक साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से हिन्दी को समृद्ध किया।