घाघरा/गुमला: प्रखण्ड मुख्यालय स्तिथ रविवार को विकास भारती बिशुनपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मैराथन को लेकर पप्पू टेन्ट हाऊस घाघरा में एक आवश्यक बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता विपिन बिहारी सिंह ने की। कार्यक्रम की सफलता के लिए स्थानीय स्तर एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष योगेंद्र भगत सचिव अनिल भगत कोषाध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिनिधिअनिल प्रसाद उपाध्यक्ष बाबूलाल भगत हरी लाल उराव को बनाया गया।विकास भारती, बिशुनपुर द्वारा पिछले39वर्षों से मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
1अक्टूबर को कार्तिक उरांव साइकिल रेस, लोहरदगा( बकसी डीप।)से चिंगरी,54 किमी,2 अक्टूबर को विकास मैराथन घाघरा से चिंगरी 28 किमी, एवं 3 अक्टूबर को सिंगबोंगा मैराथन नेतरहाट से चिंगरी 28 किमी का आयोजन होता आ रहा है। मुख्य रूप से संस्था के सयुंक्त सचिव महेंद्र भगत, रामप्रसाद बड़ाईक, संजय सिंह,श्यामकिशोर अरुण जय सिंह राजकुमार भगत पाठक, मनोज सिन्हा, भूपेंद्र नाथ राम गणेश, अशीत सिह, बिंदेश्वर पासवान, आदि उपस्थित रहे।