संवाददाता,
लातेहार :- स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय श्रीराम वाटिका परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत सिविल सर्जन डॉ एसपी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी और डॉ शोभना टोप्पो ने दीप जला कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने बताया कि जुलाई माह में व्यस्क बीसीजी का टीका अभियान चलाया जाएगा। टीबी रोगियों को रोकथाम के लिए व्यस्कों को बीसीजी का टीका लगाया जा रहा है। जिसमें टीबी रोगियों के संपर्क वाले और पास पड़ोस के लोग प्राथमिकता के तौर पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दिया जाना है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले पांच वर्षों में टीवी से ग्रसित लोग और उनके निकट संपर्क में रहने वाले लोग बुजुर्ग नागरिक कुपोषित व्यक्ति, वर्तमान या अतीत में धूम्रपान करने वाले लोग, मधुमेह और एचआईवी रोगियों को बीसीजी का टीका लगाया जाना है। सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वृहत तौर पर कार्यक्रम की प्लानिंग कर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को प्राथमिकता के तौर पर बीसीजी टीकाकरण का कार्य करने की जरुरत है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए जून में सभी सर्वे किया जाना है। प्रतिरक्षण स्थल पर चिन्हित लोगों को बीसीजी का टीका लगाया जाएगा।डॉ शोभना टोप्पो ने व्यस्क बीसीजी टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।इस दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार,पूर्व सिविल सर्जन डॉ शिवपूजन शर्मा और अन्य चिकित्सकों ने भी अपने अनुभव साझा किया ।मौके पर डीपीएम, एमओआईसी, बीपीएम, बीडीएम, कोल्ड चेन हैंडलर, सभी एनटीईपी कर्मी आदि शामिल हुए।