Views: 419
0 0
400 प्लस सीटों के साथ पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ में जुट

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

400 प्लस सीटों के साथ पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ में जुट

प्रतिनिधि सतबरवा पलामू:- 400 प्लस सीटों के साथ नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। एक एक मतदाता से संपर्क करें। मोदी जी की उपलब्धियों से आम आदमी को अवगत कराएं। पूरे देश में अद्भुत मोदी लहर है। चारों तरफ केवल मोदी ही मोदी नजर आ रहे हैं।…

400 प्लस सीटों के साथ पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ में जुट
Read Time:2 Minute, 22 Second
400 प्लस सीटों के साथ पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ में जुट

प्रतिनिधि सतबरवा पलामू:- 400 प्लस सीटों के साथ नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। एक एक मतदाता से संपर्क करें। मोदी जी की उपलब्धियों से आम आदमी को अवगत कराएं। पूरे देश में अद्भुत मोदी लहर है। चारों तरफ केवल मोदी ही मोदी नजर आ रहे हैं। दूसरे दल अपने उम्मीदवार नहीं तय कर पा रहे हैं और भाजपा एनडीए के उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं के आशीर्वाद लेने में जुट गए हैं।यह बातें शुक्रवार को झारखंड के प्रथम और पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सतबरवा में अपने स्वागत कार्यक्रम में अपने कार्यकर्ताओं से कहीं। वे सड़क मार्ग से रांची से मेदीनीनगर भाजपा के एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इस बीच सतबरवा में डाल्टनगंज के भाजपा विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने मनोज कुमार सिंह विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा जिप सदस्य सुधा कुमारी अजय उरांव प्रीति गुप्ता ग्राम पंचायत की मुखिया रिंकी यादव आशीष कुमार सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने श्री मरांडी का जोरदार स्वागत किया।झारखंड प्रदेश के प्रथम व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जोर देकर कहा की सभी गलत लोग गलत इरादे से एक मंच पर एकत्र हो गए हैं व्यापक देशहित में उन्हें हराना है और मोदी जी को तीसरी बार ऐतिहासिक आंकड़ों के साथ प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए हर एक मतदाता के पास हमें जाना है।इस संकल्प के साथ हमें मैदान में तुरंत उतर जाना चाहिए।इस दौरान मरांडी के आगमन से कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे।

Loading

400 प्लस सीटों के साथ पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ में जुट

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports