Views: 375
0 0
राधा कृष्ण मंदिर का वार्षिक उत्सव के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

राधा कृष्ण मंदिर का वार्षिक उत्सव के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट, गुमला:- घाघरा प्रखंड के बड़काडीह में राधा कृष्ण मंदिर का वार्षिकोत्सव एवं डोल जतरा के अवसर पर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिषर से प्रारंभ होकर गुड़गुड़ चुआं पहुंची। जहां आचार्य प्रमोद पाठक द्वारा वैदिक मंत्र के साथ कलश यात्रा में शामिल महिलाओं एवं बालिकाओं को…

राधा कृष्ण मंदिर का वार्षिक उत्सव के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
Read Time:2 Minute, 5 Second

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

राधा कृष्ण मंदिर का वार्षिक उत्सव के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

गुमला:- घाघरा प्रखंड के बड़काडीह में राधा कृष्ण मंदिर का वार्षिकोत्सव एवं डोल जतरा के अवसर पर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिषर से प्रारंभ होकर गुड़गुड़ चुआं पहुंची। जहां आचार्य प्रमोद पाठक द्वारा वैदिक मंत्र के साथ कलश यात्रा में शामिल महिलाओं एवं बालिकाओं को जलभरी कराया गया। कलश यात्रा के दौरान कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिला पुरुष जय श्री राम, हर हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के साथ चल रहे थे। कलश यात्रा में शामिल महिलाओ द्वारा कलश के जल से भगवान राधा कृष्ण का जलाभिषेक कर महा आरती उतारी गयी। जिसके बाद अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली एवं नव वर्ष की बधाई दी।

  • राधा कृष्ण मंदिर का वार्षिक उत्सव के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
  • राधा कृष्ण मंदिर का वार्षिक उत्सव के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा


मौके पर मंदिर के प्रांगण में आम जनों के दर्शन हेतु राधा कृष्ण की मूर्ति को मंदिर प्रांगण में निकला गया। जहां श्रद्धालुओं ने गुलाल चढाकर भगवान से जीवन में सुख समृद्धि की कामना की। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मंदिर समिति द्वारा शनिवार को पूजा अर्चना के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र साहू ने बताया कि मंदिर के वार्षिकोत्सव व डोल जतरा के अवसर पर रविवार के दिन नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। मौके पर बड़ी संख्या मे ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

Loading

राधा कृष्ण मंदिर का वार्षिक उत्सव के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports