
धनंजय कुमार की रिपोर्ट,
गढ़वा:- गुरुवार के सुबह झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के(( झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भानु प्रताप शाही के कार्यालय भवनाथपुर टाउनशिप पहुंचकर खरौंधी मंडल के महामंत्री सह कूपा पंचायत के संयोजक पप्पू विश्वकर्मा ने अंग वस्त्र एवं बुके देकर शिष्टाचार मुलाकात किया| उन्होंने कहा कि आज माननीय विधायक जी के भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पहली बार मिले और बधाई दिए।वही लोकतंत्र राजतंत्र में ना स्थापित हो इसके लिए विश्व के सबसे बड़ा पार्टी भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रवाद के विचारधारा के प्रभाव से तथा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के राष्ट्रभक्ति को देखकर तथा झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष सह भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भानु प्रताप शाही के कार्यों को देखकर कूपा पंचायत से धनंजय कुमार, नवनीत कुमार पटेल, एवं अरविंद कुमार ठाकुर ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल सदस्यों को भानु प्रताप शाही ने अपने से पार्टी के पट्टा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और पार्टी में आने के लिए ढेर सारे शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य की कामना की।