4 मेडल जीत कर प्रदेश में मुंगेर जिला के दिव्यांग ने नाम किया रौशन
प्रतिभाशाली दिव्यांग खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देना है हमारा मुख्य उद्देश्य – हरिमोहन सिंह
बिहार योगासना स्पोर्ट्स एसोसियेशन द्वारा आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक अस्पताल कैंपस पटना में आयोजित फर्स्ट बिहार स्टेट पारा योगासना स्पोर्ट्स (दिव्यांग) चैंपियनशिप -2024 में मुंगेर जिला के मुंगेर जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसियेशन के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतरास्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में 7 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । जिसमें की शारीरिक दिव्यांग श्रेणी में रोहित कुमार गोल्ड मेडल , पिंटू कुमार सिल्वर मेडल , मिक्कू कुमार झा ब्रॉन्ज मेडल जीता । ब्लाइंड महिला कैटेगरी में सोनाली कुमारी गोल्ड मेडल जीत कर जिला का नाम रौशन किया । साथ ही दिवाकर कुमार , गौतम कुमार एवं संध्या कुमारी ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मेडल जीतने पर मुंगेर पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन , मुंगेर जिला खो-खो संघ,फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार मुंगेर चैप्टर , मुंगेर जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसियेशन , जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन , स्पेशल ओलंपिक्स बिहार मुंगेर के वरीय पदधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।
Thanks I have just been looking for information about this subject for a long time and yours is the best Ive discovered till now However what in regards to the bottom line Are you certain in regards to the supply