पलामू:- आगमी लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा निर्धारित विषयों पर शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों को जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। विधानसभा स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों को मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, एक्सपेंडिचर मोनिटरिंग, मीडिया कंप्लेंट,एमसीएमसी पेड न्यूज, ईवीएम एन्ड वीवीपैट, इलेक्शन मैटेरियल, पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस, काउंटिंग और डिक्लेरेशन ऑफ रिजल्ट विषय पर जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में डीएलएमटी के रूप में एसडीओ सदर अनुराग कुमार तिवारी, एलआरडीसी सदर प्यारे लाल, सीओ सतबरवा कृष्ण मुरारी तिर्की, एसडीओ छतरपुर हीरा कुमार, डीसीओ पलामू उमेश कुमार सिन्हा, उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आनंद और उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति किस्कू उपस्थित थे।