अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा का एक टीम गरीब किसान बुधरा खड़िया के खलियान में रखे धान का गांज में आग लगाने की घटना के बाबत मामले की तहकीकात के लिए तथा किसी भी किसान के साथ इस तरह की घटना ना घटे इस बात को लेकर किसान नेताओं का दौरा का कार्यक्रम तय की गई है। मालूम हो की 20 दिसंबर 2023 को रात्रि में दबंगों के मिली भगत से बुधरा खड़िया के खलिहान में रखे धान का पर आग लगाकर करीब 45 क्विंटल धान को नष्ट कर दिया गया था। घर के लोग धान में लगी आग न बुझा पाए इसके लिए बुधरा खड़िया के घर को हरवे हथियार के साथ लोग घर को घेर कर रखे हुए थे। पुलिस के गांव आने के बाद घर घेरने वाले भागे तब जाकर बुधरा खड़िया पुलिस के साथ खलिहान गए तब तक सभी धान जलकर राख हो चुका था। थाने में नामजद आवेदन देने के बावजूद समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। कार्रवाई नहीं होने से बुधरा खड़िया के परिवार वालों को जान माल की भी क्षति की आशंका बनी हुई है। इस मामले पर पुलिस प्रशासन का सुस्त रवैया को देखते हुए अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा ने 26 दिसंबर 2023 को घटनास्थल जाकर पीड़ित किसान से तथा ग्रामीणों से भी मिलने का निर्णय लिया है। जरूरत पड़े तो पीड़ित किसान के पक्ष में किसान सभा आंदोलन को भी बाध्य होगी।