Views: 507
0 0
NDA में सीट शेयरिंग फाइनल,भाजपा कैंडिडेट की लिस्ट कब आएगी?

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

NDA में सीट शेयरिंग फाइनल,भाजपा कैंडिडेट की लिस्ट कब आएगी?

Jharkhand BJPरांची:-भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए ने विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सीटों का बंटवारा कर लिया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह इसकी जानकारी दी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व…

NDA में सीट शेयरिंग फाइनल,भाजपा कैंडिडेट की लिस्ट कब आएगी?
Read Time:3 Minute, 35 Second
NDA में सीट शेयरिंग फाइनल,भाजपा कैंडिडेट की लिस्ट कब आएगी?

Jharkhand BJPरांची:-भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए ने विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सीटों का बंटवारा कर लिया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह इसकी जानकारी दी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी इस दौरान उपस्थित थे।हिमंत बिस्व सरमा ने सीटों के बंटवारे की जानकारी देते हुए कहा कि आजसू को गठबंधन के तहत 10 सीटें दी गई हैं। जबकि जदयू को दो और चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी को एक सीट दी गई है।

हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस की सूची आने के बाद एनडीए गठबंधन एक-दो सीटों की आपस में अदलाबदली भी कर सकता है।

झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एनडीए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा और जीत हासिल करेगा।प्रेस वार्ता में सुदेश महतो ने कहा कि आजसू और भाजपा का संबंध अटूट है। प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वाली मौजूदा सरकार को एनडीए के कार्यकर्ता मिलकर सत्ता सा बाहर करेंगे।

सुदेश महतो का इंतजार, 2 घंटे देरी से हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आजसू के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता का कार्यक्रम दिन के 11.30 बजे से आयोजित था। लेकिन यह दो घंटे की देरी से दिन के 1.30 बजे आयोजित हुआ। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा आजसू प्रमुख सुदेश महतो के आवास पर गए।हिमंत बिस्व सरमा ने कहा था कि चुनाव की घोषणा होने के 48 घंटों में भाजपा प्रत्याशियों (Jharkhand BJP Candidate List) की सूची जारी कर दी जाएगी। लेकिन शुक्रवार को 72 घंटे बीतने के बाद भी सूची नहीं आई।

इस सवाल के जवाब में हिमंत ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भी भाजपा प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को जारी करनी है। ऐसे में शनिवार या रविवार को झारखंड के लिए भाजपा की सूची जारी कर दी जाएगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संताल परगना की डेमोग्राफी में बड़ा बदलाव आया है। आदिवासियों की जनसंख्या घट गई है। राज्य के लाखों युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि एनडीए इस मुद्दे को लेकर चुनाव में जा रहा है। राज्य की वर्तमान सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए हमें जनता का समर्थन मिलेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports