प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
गुमला/घाघरा:- प्रखंड क्षेत्र रन्हे स्थित चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में शनिवार को क्रिसमस गैदरिंग का कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।जिसका शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक सह संचालक विजय कुमार साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा प्रेम शांति और सद्भावना का संदेश लेकर क्रिसमस का त्यौहार आता है इसे सौहार्दपूर्ण मनाए। उन्होंने कहा प्रभु यीशु एक शांति दूत के रूप में इस धरा पर अवतरित हुए थे उनके जन्म दिन की खुशी में यह त्यौहार मनाया जाता है।
वही श्री साहू ने कहा क्रिसमस हमारे समाज को यह संदेश देता है कि मनुष्य जाति आपसी सद्भावना एवं भाईचारे के साथ अपने जीवन को व्यतीत करें एवं अपने काम को निष्ठा पूर्वक करने का प्रयत्न करें। जिसके बाद श्री साहू ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों तथा छात्र- छात्राओं को क्रिसमस एवं नव वर्ष की बधाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा क्रिसमस के कई गीत एवं नृत्य एवं झांकियां प्रस्तुत किए गए जो मुख्य रूप से इस कार्यक्रम का केंद्र बना रहा ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय की शिक्षिका रीना सोनम वीणा अनूपा मिना निधि प्रियंका रेशमा शिक्षक प्रवीण कुमार प्रेम अंसारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्रा एवं शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।