Read Time:1 Minute, 16 Second

पंडवा पलामू से भरत शर्मा की रिपोर्ट :-
पंडवा(पलामू):- बहुजन समाज पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने झारखंड सरकार व जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि शीतलहर को देखते हुए पूरे झारखंड में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था होना चाहिए। इस कड़ाके की ठंढ रक्त को जमा देने वाला प्रतीत होता है।यह ठंढ, बृद्ध,भौतिक रूप से कमजोर लोगो के लिए प्राण घातक सिद्ध हो सकता है।उन्होंने ने कहा कि बहुत सारे जन जीवन जो सड़को के किनारे जीवन जीने का संघर्ष कर रहे है। उनके लिए भी यह अलाव की व्यवस्था ठिठुरते जीवन को बचाने में कारगर सिद्ध होगी।साथ ही साथ राजन मेहता ने कहे कि यह अलाव की व्यवस्था त्वरित होने से जनमानस को सकारात्मक बचाव होगा।इसलिए जिला प्रशासन व सरकार जल्द से जल्द ठंढ से बचाव हेतु व्यवस्था करे।