प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
गुमला/घाघरा:- प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड शिक्षा परियोजना के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय उन्मुखी कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमे दिव्यांग बच्चों के द्वारा चित्रांकन ,क्विज प्रतियोगिता,गायन प्रतियोगिता,नृत्य प्रतियोगिता,आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता प्रस्तुत किया गया। प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे दिव्यांग बच्चों में पुरस्कार वितरण किया गया।इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए आयोजनकर्ताओं ने दिव्यांग बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की दिव्यांग बच्चे ईश्वर द्वारा बनाए गए अनोखा रूप है।
उनके अंदर कल की कोई कमी नहीं है और इसी कला को निखारने हेतु इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें बच्चों को अपने कला का प्रदर्शन करने का मौका मिला है।इस मौके पर पुष्पा टोप्पो ,सूरज लकड़ा ,सरिता तिर्की, मनोरमा कुमारी ,अमित कुमार शाय ,शोभा शर्मा, विजय साहू जितेंद्र सिंह, अमित कोठारी ,अरविंद कुमार आफताब अहमद व छात्र छात्राओं के परिजन सहित कई लोग उपस्थित थे।