बेतला:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अरसदुल कादरी ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद जनाब इमरान प्रतापगढ़ी तथा प्रदेश के प्रभारी जनाब उमेर खां एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष जनाब मंजूर अंसारी साहब तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी के प्रति नव नियुक्त कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अरसदुल कादरी ने अभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहां कि पार्टी ने जो हमें जिम्मेवारी दी गई है।उसे मैं बखुबी पुरे निष्ठा और ईमानदारी के साथ पुरा करूंगा। वहीं अरसदुल कादरी को प्रदेश महासचिव बनायें जाने पर बधाई देने वाले में समसुल अंसारी,मो०सईद अंसारी,जाकीर हुसैन, एनामुल हक़, इल्तज़ा अंसारी, दिलावर अंसारी,मो०सलीम , फिरोज़ अंसारी, दुलारे हसन समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।