
संवाद सूत्र तरहसी(पलामू):- तरहंसी के ग्राम छकनाडीह सीकनी नीलांबर पितांबरपुर के साहद गुरुवा सहित कई गांव में बैठक एवं संपर्क किया गया। इस बैठक में 15 नवंबर 2023 को नीलांबर पितांबरपुर शहिद नीलांबर पीतांबर की समाधि स्थल के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर पैदल यात्रा मेदिनीनगर धरती आबा बिरसा मुंडा के स्मारक तक किया जाएगा।बिरसा मुंडा के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कचहरी परिसर में कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।झारखंड राज्य अलग हुए 23 वर्ष हो गया लेकिन इस राज्य के आंदोलन करने वाले जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए जान देने वाले घर परिवार को दो रोटी नसीब नहीं हुआ। इस बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीएन सिंह ने कहा की झारखंड अलग राज्य के लिए जल जंगल जमीन पर यहां के लड़ने वाले योद्धाओं को हक मिले।इस नीलांबर पीतांबर की धरती सिंधु कानू के धरती आबाद बिरसा मुंडा की धरती पर झारखंड वासियों को कुछ नहीं मिला।15 नवंबर 2023 को केंद्र की मोदी सरकार बिरसा मुंडा के गांव आ रहे हैं। नरेंद्र मोदी भी बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन झारखंड में पलायन बेरोजगारी चरम सीमा पर है जिसको 2024 के लोकसभा चुनाव के मधे नजर नरेंद्र मोदी फिर झारखंड में जुमले बाजी करने आ रहे हैं जिससे कड़ी शब्दों में निंदा किया गया।वहीं हुल झारखंड क्रांति दल के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड चंद्रधन महतो ने कहा की झारखंड वासियों की अलग राज्य से सपना तो पूरा नहीं हुआ लेकिन झारखंड अलग राज्य के विरोधी राजनेताओं को सपना पूरा हो गया।उन्होंने कहा कि आज झारखंड राज अलग करने के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी और लाखों लोगों ने जेल में जाकर पड ताड़ना का शिकार हुआ लेकिन झारखंड सरकार जो वादा किया था कि आंदोलनकारी को पेंशन से लेकर सारी सुविधा दी जाएगी वह झूठा साबित हो रहा है ।पलामू प्रमंडल सहित पूरे राज्य में अकाल की भी विशेषता से मजदूर किसान झेल रहे हैं लेकिन ना तो केंद्र सरकार की कोई चिंता है ना ही राज सरकार की उन्होंने कहा की सभी सामाजिक संगठनों को मिलकर इस मजदूर किसान विरोधी सरकार के खिलाफ धरती आबा बिरसा मुंडा के जयंती पर संकल्प लेकर आंदोलन की बिगुल फूकना चाहिए।इस अभियान में मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा कामरेड बिंदेश्वर मेहता, हुल झारखंड क्रांति दल के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड चंद्रधन महतो,अखिल भारतीय किसान महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कामरेड बीएन सिंह कामरेड शिवनाथ महतो,कामरेड रीना देवी,कामरेड कबूतरी देवी,रूदा देवी, कविता सिंह,दिव्या भगत अभिषेक जी कमेश सिंह चेरो सहित कई लोग शामिल रहे।