
बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला,
गुमला:- आज उप विकास आयुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिले भर में प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पुस्तकालय संचालन के संबंध में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन कोर्ट परिसर स्थित बिरसा मुंडा पुस्तकालय सभागार में किया गया।जिसमें मुख्य रूप से अपर समाहर्ता , एसडीओ सदर/ बसिया/ चैनपुर, डीपीआरओ पंचायत , सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचल अधिकारी एवं सभी पुस्तकालय के कोषाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।
बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में निर्मित पुस्तकालयों के नियमित संचालन व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी पुस्तकालयों को सप्ताह के 6 दिन सुबह के 6 बजे से संध्या 9 बजे तक खोले रखने के नियमों सहित अन्य पुस्तकालय संचालन संबंधित नियमों से अधिकारियों को अवगत करवाया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सभी प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय में बच्चों के नियमित उपस्थिति एवं वहां के प्राथमिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने पुस्तकालयों संचालन की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली एवं मुख्य समस्याओं के निवारण संबंधित चर्चा की। इसके अलावा पुस्तकालय में आने वाले डोनेशन एवं फीस की राशि के उचित उपयोग के संबंध में भी चर्चा की गई।इसके अलावा अन्य मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उप विकास आयुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।।