- ठगी का 5,000 नगद , मोबाइल सहित कई अन्य सामान बरामद.
गुमला :- गुमला जिला अंतर्गत पुसो थाना स्थित कुलकुपी महुआ टोली ग्राम निवासी 35 वर्षीय चौठी देवी ने 5 नवंबर 2023 को पुसो थाना में तीन अज्ञात साधु के भेष वाले व्यक्तियों के विरुद्ध दस हजार रुपयों का कठगी किए जाने का लिखित आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज कराई , जिस पर गुमला पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के दिशा निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया , जिसमें पुसो थाना प्रभारी सत्यम गुप्ता , पुअनि कविंद्र पोद्दार ,स. अ.नि. श्रवण भगत , एवं पुसो थाना रिजर्व पुलिस गार्ड पुलिस ने छापामारी कर , उत्तर प्रदेश जिला गोडा थाना देहात ग्राम टिकरिया निवासी 25 वर्षीय अरुण योगी पिता समालू , 26 वर्षीय मो० फारूक पिता स्वर्गीय गोरे तथा सफरुद्दीन पिता नथुनी ने साधु का भेष बदलकर जो ठगी कर दस हजार रूपया का ठगी करने वालों को धर दबोचा और ठगी का ₹5 ,000 नगद ,रेडमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल , जिओ कंपनी का की पैड मोबाइल तथा दो सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल और दो सारंगी बरामद की गई और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया गया हैं, ,पूसो थाना स्थित कुलकुपी महुआ टोली ग्राम निवासी 35 वर्षीय चौठी देवी पति बंधनु उरांव के घर ठगी कर ₹10 ,000 ( दस हजार ) रूपया लेकर हुए थे फरार पुलिस ने किया गिरफ्तार , भेजा गुमला जेल, चौठी देवी लिखित आवेदन में बताया गया है कि 5 नवंबर 2023 को उसके घर तीन साधु के भेष में तीन लोग पहुंचे जिसमें से एक व्यक्ति ने बताया कि मैं आपके पति का भाई सुकरमान उरांव जो 15 वर्ष पहले लापता हो गया था , साथ ही साथ उसने घर के सभी सदस्यों और परिजनों का नाम बताया तो हम लोगों को विश्वास हो गया कि उक्त व्यक्ति मेरे ही पति के भाई हैं तब हम लोग घर वाले अपने घर पर रहने के लिए बोलने लगे तो वह बोला कि हम सन्यासी जीवन से जुड़ गए हैं , तथा हम घर पर कभी नहीं रह सकते हैं , घर पर रहने का एकमात्र उपाय है , की हमको सन्यास जीवन तथा योगी जीवन से छुटकारा पाना होगा तथा उसके लिए हमें करीब 10 , 000 साधुओं को भंडारा करना होगा , इसके लिए₹ 3 ,00000 ( तीन लाख ) रूपया खर्च करना होगा , यदि तुम लोग पैसा का जुगाड़ कर दोगे , तो हम भंडारा कर सन्यासी जीवन छोड़ देंगे , तब हम सभी घर के सदस्य उक्त पैसा देने के लिए राजी हो गए तथा हम लोगों ने तत्काल₹10 , 000 तथा कुछ कपड़े उक्त साधुओं को दिए , और बाकी पैसा जमा करने के लिए 3 दिन का समय लिए , बाद में जब हम लोग गांव के मानिंद व्यक्तियों समाजसेवियों से उक्त संबंध में चर्चा किया तो उन्होंने बताया कि उक्त साधुओं ने आप लोगों को ठगा है , उक्त लोग पहले से ही पता लगा लेते हैं, की घर और गांव का आदमी कब गायब हुआ है , और उसकी पूरी जानकारी इकट्ठा कर उसके घर पहुंचते हैं , और उक्त ठगी को अंजाम देते हैं और ठगक्कर फरार हो जाते हैं, तब चौठी देवी को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गई है, तब चौठी देवी ने पुसो थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी की दर्ज कराई गई और उक्त तो को पुसो थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त ठगों को गिरफतार कर और न्यायालय में प्रस्तुत कर उन्हें गुमला जेल भेजा गया है।