Views: 207
0 0
प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास ने लातेहार उपायुक्त कार्यालय के संचिका एवं दस्तावेजों को खंगाला

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास ने लातेहार उपायुक्त कार्यालय के संचिका एवं दस्तावेजों को खंगाला

पंजियों एवं दस्तावेजों को नियमानुसार दुरूस्त, अद्यतन एवं संधारण कराएं सुनिश्चित: आयुक्त प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास आज प्रमंडल क्षेत्र के लातेहार उपायुक्त कार्यालय के संचिका एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने नजारत शाखा के पंजियों की गहणता से अवलोकन किया। उन्होंने पदस्थापित कार्यालय कर्मियों द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों एवंं कार्यालय संचालन के…

प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास ने लातेहार उपायुक्त कार्यालय के संचिका एवं दस्तावेजों को खंगाला
Read Time:3 Minute, 52 Second
प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास ने लातेहार उपायुक्त कार्यालय के संचिका एवं दस्तावेजों को खंगाला


पंजियों एवं दस्तावेजों को नियमानुसार दुरूस्त, अद्यतन एवं संधारण कराएं सुनिश्चित: आयुक्त

  • निरीक्षण की गंभीरता समझें पदाधिकारी



प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास आज प्रमंडल क्षेत्र के लातेहार उपायुक्त कार्यालय के संचिका एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने नजारत शाखा के पंजियों की गहणता से अवलोकन किया। उन्होंने पदस्थापित कार्यालय कर्मियों द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों एवंं कार्यालय संचालन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। साथ ही अनुक्रमणिका पंजी, आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ा बही, आवंटन पंजी, लॉग बुक, चपरासी बही, कर्म पुस्तिका, भंडार पंजी, कैश बुक आदि विभिन्न पंजियों एवं दस्तावेजों की गहनता से अवलोकन किया। नजारत द्वारा खर्च की गई राशि के विरुद्ध प्राप्त वाउचर देखें और सभी वाउचर को सुरक्षित रखने का निदेश दिया।

प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास ने लातेहार उपायुक्त कार्यालय के संचिका एवं दस्तावेजों को खंगाला

विभिन्न शीर्षो में पूर्व से चले आ रहे अवशेष राशि जो व्यय योग्य नहीं है, उसे चालान के द्वारा कोषागार के माध्यम से सरकार के समेकित निधि में जमा करने का निदेश दिया। उन्होंने निरीक्षण की गंभीरता को समझने एवं वरीय पदाधिकारी को समय-समय पर कार्यालयों का निरीक्षण सुनिश्चित करने, विभिन्न पंजियों एवं सभी तरह के दस्तावेजों को नियमानुसार दुरूस्त, अद्यतन एवं संधारण करने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निरीक्षण से कार्यालय कर्मियों की कार्यशैली में सुधार होता है। उन्होंने निरीक्षण एवं निदेश का सख्ती से अनुपालन का निदेश दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि इसके पूर्व वर्ष 2013 में तत्कालीन आयुक्त, पलामू द्वारा ही लातेहार जिले के नजारत शाखा का निरीक्षण किया गया है।

इसके पूर्व आयुक्त को लातेहार के सर्किट हाउस पहुंचने पर लातेहार उपायुक्त हिमांशु मोहन, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप आदि पदाधिकारियों ने स्वागत किया। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पंजियों की निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से आयुक्त के सचिव अरविंद कुमार, लातेहार के अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मो. परवेज, नजारत उप समाहर्ता संजीत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता, विधि शाखा प्रभारी सुजित सिंह, आयुक्त कार्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी, लातेहार नजारत शाखा के नाजिर विजय कुमार रजक, अशोक पासवान आदि उपस्थित थे।

Loading

प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास ने लातेहार उपायुक्त कार्यालय के संचिका एवं दस्तावेजों को खंगाला

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports