Views: 270
0 0
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत नगर निगम क्षेत्र में लगाया गया शिविर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत नगर निगम क्षेत्र में लगाया गया शिविर

पलामू:- पलामू में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत रविवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत टाउन हॉल और दुर्गा मंदिर परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शिविर लगाकर केन्द्र सरकार की प्रायोजित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। मौके पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य जांच कर…

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत नगर निगम क्षेत्र में लगाया गया शिविर
Read Time:6 Minute, 3 Second
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत नगर निगम क्षेत्र में लगाया गया शिविर

पलामू:- पलामू में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत रविवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत टाउन हॉल और दुर्गा मंदिर परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शिविर लगाकर केन्द्र सरकार की प्रायोजित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। मौके पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दवा का वितरण किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान योजना, अटल पेंशन योजना पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना,जल जीवन मिशन योजना,जन धन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, पीएम पोषण योजना, सहित अन्य योजनाओं की जानकारी शिविर लगाकर लोगों को दी गई।शिविर में सहायक नगर आयुक्त फैजुल रहमान, नगर मिशन प्रबंधक अभिषेक कुमार, परामर्श दाता कमलेश मिश्रा, रिंपी कुमारी झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, सामुदायिक संगठनकर्ता, नगर निगम के सभी सामुदायिक संसाधन सेविका एवं विभिन्न योजना प्राप्त लाभुक उपस्थित हुए थे।भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही “विकसित भारत संकल्प यात्रा-2023” का आयोजन मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में दिनांक 09 जनवरी 2024 को प्रथम पाली में वार्ड संख्या 21 एवं 23 के लिए गांधी उद्यान में 10.30 बजे से 01.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में वार्ड संख्या 19 एवं 20 के लिए गुरुद्वारा मैदान में 02.00 बजे से 04.30 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।*नगर पंचायत छत्तरपुर अंतर्गत “विकसित भारत संकल्प यात्रा-2023” कार्यक्रम की सूची*नगर पंचायत छतरपुर अंतर्गत दिनांक 10 जनवरी 2024 को प्रथम पाली में वार्ड संख्या 01 एवं 02 के लिए मदनपुर ट्रांसफार्मर के पास में 10.30 बजे से 01.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में वार्ड संख्या 03 एवं 04 के लिए आंगनबाड़ी केंद्र बारा के पास में 02.00 बजे से 04.30 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।वहीं दिनांक 11 जनवरी को प्रथम पाली में वार्ड संख्या 05 एवं 06 के लिए पंचायत भवन रामगढ़ में तथा द्वितीय पाली में वार्ड संख्या 07 एवं 08 के लिए न्यू प्राथमिक विद्यालय मसिहानी, पानी टंकी के पास कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।12 जनवरी 2024 को प्रथम पाली में वार्ड संख्या 09 एवं 10 के लिए एनपीएस हेसला तथा द्वितीय पाली में वार्ड संख्या 11 एवं 12 के लिए नियर अर्बन हेल्थ सेंटर, पंच पांडू, छतरपुर के पास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।वहीं 13 जनवरी को प्रथम पाली में वार्ड संख्या 13 एवं 14 के लिए न्यू प्राथमिक विद्यालय खाटिन के पास तथा द्वितीय पाली में वार्ड संख्या 15 एवं 16 के लिए न्यू प्राथमिक विद्यालय सरमा के पास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत नगर निगम क्षेत्र में लगाया गया शिविर

विकसित भारत संकल्प यात्रा-2023

नगर पंचायत हरिहरगंज अंतर्गत “विकसित भारत संकल्प यात्रा-2023” कार्यक्रम तीन पालियो में आयोजित की जायेगी।नगर पंचायत हरिहरगंज में दिनांक 14 जनवरी 2024 को वार्ड संख्या 02 के लिए नगर पंचायत हरिहरगंज के समीप प्रखंड परिसर के अंदर प्रथम पाली में 10:00 बजे से लेकर 12:30 बजे तक तथा वार्ड संख्या 05 के लिए महावीर मंदिर पुरानी बस स्टैंड के सामने द्वितीय पाली में 01.30 बजे से लेकर 03.30 बजे तक तथा वार्ड संख्या 04 के लिए न्यू सब्जी मंडी चारमोहन में तृतीय पाली में 03:30 बजे से लेकर 05:00 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।वहीं 15 जनवरी को वार्ड संख्या 06 के लिए दुर्गा मंदिर के सामने मुख्य चौराहा बाजार के पास प्रथम पाली में, वार्ड संख्या 08 के लिए न्यू बस ऑटो स्टैंड के सामने द्वितीय पाली में और वार्ड संख्या 09 के लिए अररुआ कला चौक के पास तृतीय पाली में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।नगर परिषद विश्रामपुर में दिनांक 16 जनवरी को प्रथम पाली में नगर परिषद विश्रामपुर से महावीर ऑटोमोबाइल तक तथा द्वितीय पाली में बी.मोड़ चौक से शुक्र बाजार रेहला तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports