नावा बाजार(पलामू):- पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास से दिनांक 21/10/23, दिन शनिवार को नावा बाजार प्रखंड के लोहरवा गांव को 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर मिला। लोहरवा के ग्रामीण पिछले कई महीनों से खराब ट्रांसफार्मर के कारण काफी कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। कई बार विभाग में आवेदन देने के बाद भी किसी ने उनकी सुध नहीं ली। तत्पश्चात उन्होंने सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार तिवारी के माध्यम से सांसद विष्णु दयाल राम को नए ट्रांसफार्मर के लिए आवेदन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सांसद विष्णु दयाल राम ने उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।सांसद ने कहा कि हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो। लोहरवा की जनता ने सांसद राम को बहुत बहुत बधाई दिया।दशहरा पर्व में पूरा गांव जगमगा उठा।सांसद के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार तिवारी ने जा कर ट्रांसफॉर्मर दिलाया और पूरे गांव को रौशन कर दिया।मौके पर ब्रह्मदेव सिंह रामचंद्र सिंह सुनर सिंह बबलू सिंह उपस्थित रहे।