स्थानीय समाचारझारखंडपलामू
जमीन विवाद में पूरा घर हुआ बर्बाद,आरोपी फरार


संवाददाता: अनुज तिवारी
पलामू:-सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया मंगर बांध में पिछले दिनों हुआ घटना में एक युवक की मौत हो गया था। घटना मंगरबांध निवासी अर्जुन मेहता की पूरे घर को जमीन विवाद में एक पछ ने तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें अर्जुन मेहता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं उनके परिवार के कुछ सदस्य को बिना हांथ पांव के कर डाला ओ भी धारदार हथियार के दम पर।अर्जुन मेहता के परिवार वालों की मांग है इसमें सम्मिलित लोगों में से कुछ लोग फरार चल रहे हैं जिसे प्रशाशन जल्द से जल्द सर्च ऑपरेशन चला कर लोगों पर कड़ी कारवाई करे।

वहीं थाना प्रभारी से बताया कि इस घटना में सम्मिलित दो लोगों का प्रेस कांफ्रेंस कर कारवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है ।बाकी घटना में सम्मिलित फरार मुजरिमों की तालाश जारी है।
![]()




