स्थानीय समाचार

चंदवा प्रखंड के बरवाडीह में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन

चंदवा प्रखंड के बरवाडीह में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन

चंदवा :- प्रखंड के बारी पंचायत के बरवाडीह ग्राम में संत इग्नेसयुस प्राथमिक विद्यालय बरवाडीह स्कूल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच मुकाबले का उद्घाटन झामुमो जिला सचिव शमशुल होदा, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मो. नौशाद ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत पिता काटकर किया।

चंदवा प्रखंड के बरवाडीह में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सिकनी व सबानो के बीच खेला गया जिसमें सिकनी की टीम जीत दास कर किताब पर कमज जमा लिया। विजेता सिकनी, उप विजेता सबानो की टीम के अलावे तीसरे व चौथे छतासेमर व बनहरदी की टीम व बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शमशुल होदा, मो. नौशाद, बारी ग्राम प्रधान रोबेन उरांव, पंचम उरांव, संदीप उरांव, दिनेश उरांव व रामजीत उरांव के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों के शारीरिक, मानसिक विकास होने के साथ अनुशासन व संघर्ष की भावना भी जागृत होती है।

किसी भी खिलाड़ी व टीम को हार से हताश होने की जरूरत नहीं है बल्कि इससे प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ाने की जरूरत है। समापन के मौके पर सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button